भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मालदा जिले के चांचल में आयोजित सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को 220 सीटें मिलेंगीः शुभेंदुअधिकारी
बोले, राज्य को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे
कोलकाता।
भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मालदा जिले के चांचल में आयोजित सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। उन्होंन दावा किया कि अप्रैल में ममता बनर्जी की सरकार नहीं बचेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 220 सीटें मिलेंगी।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के कार्यक्रम परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित सभा में कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश का बाद जिला प्रशासन ने चांचल में सभा करने की अमुनति दी है। विपक्षी दल के नेता होने बावजूद उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार से 104 बार अनुमति लेनी पड़ी। उन्होंने भाजपा सांसद खगेन मुर्मू समेत भाजरा के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना का जिक्र किया और कहा कि बदला लेने के लिए ममता बनर्जी की सरकार को बदलना है। विभिन्न उदाहरण देकर उन्होंने जिक्र किया कि इस राज्य में लगातार हिंदुओं और आदिवासियों पर जुल्म हुआ है। ममता बनर्जी की सरकार के चले जाने और भाजपा की सरकार बनने पर ही इस राज्य में शांति कायम होगी। पश्चिंम बंगाल हिंदुओं का होमलैंड है।
उन्होंने सिलसिलेवार हिसाब दे कर बताया कि सौ दिनों के काम, आवास, परीने के पानी समेत विभिन्न योजनाओं के लिए यूपीए सरकार की तुलना में एनडीए की केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को कई गुना रुपए दिए हैं। लेकिन यहां को लोगों को उसका लाभ नहीं मिला है। राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराने के कारण रेल की परियोजना पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने गुजरात, उतर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों की सरकारों द्वारा किए गय़ए विकास और जन कल्याण कार्यों को जिक्र किया और कहा कि सवाल उठाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए रुपयों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को विभिन्न योजाओं को तरह ज्यादा रकम दी जाएगी। रोजगार के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में ज्यादा गकाम करेगी।
उन्होंने सवाल उठाया कि ममता बनर्जी की सरकार और टीएमसी एसआइआर से क्यों डर रही है। उन्होंने अपने ही सवाल के जवाब में कहा कि उसे चुनाव में हारने का डर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्या को नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मुस्लिम दुश्मन नही है। लेकिन दंगाबाज मुस्लिमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सनातनियों को एक होने पर जोर दिया।
इसे और पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल में ओबीसी वोटरों का संकट बढ़ा
https://www.primenewsnetwork.in/state/politics-west-bangal-obc-faces-problem/103337