भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात...
भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल अहिरवार (पुत्र प्रताप अहिरवार) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक सेल्समैन था।
पत्नी से विवाद हुआ
परिजनों और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाद किया। बताया जाता है कि फंदा लगाने से ठीक पहले उसने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया और भावुक होकर कहा, "आज से तेरा सुहाग नहीं रहेगा।" इसके बाद उसने पत्नी की ही साड़ी का फंदा बनाया और जान दे दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तलाशी के दौरान मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस अब परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विशाल किसी मानसिक तनाव में था या घर में कोई गंभीर कलह चल रही थी। फिलहाल, बैरागढ़ पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-when-the-time-came-to-respond-to-china/145561