प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने की खुदकुशी...

युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक उभरते हुए युवा संगीतकार...

युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने की खुदकुशी सुसाइड नोट में मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक उभरते हुए युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें विवेक ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए लिखा है, "प्यार किया... लेकिन मुझे फंसाया गया।"

विवेक पर दुष्कर्म का आरोप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक की एक नाबालिग लड़की से सगाई हुई थी। हालांकि, हाल ही में उस लड़की (मंगेतर) ने विवेक पर दुष्कर्म (Rape) का गंभीर आरोप लगाया था।

विवेक का दावा, साजिश के तहत फंसाया

​विवेक ने अपने अंतिम पत्र में दावा किया है कि उसे इस झूठे मामले में साज़िश के तहत फंसाया गया है। आरोपों के कारण मानसिक तनाव और बदनामी के डर से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने सुसाइड नोट को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है और लिखावट की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या विवेक पर किसी प्रकार का बाहरी दबाव या ब्लैकमेलिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: