प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

शादी से इनकार करने पर युवती की चाकू मारकर हत्या..

शादी से इनकार करने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

MP News : जबलपुर। यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर तीन बार हमला किया।

शादी से इनकार करने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

शादी से इनकार करने पर युवती की चाकू मारकर हत्या |

MP News : जबलपुर। यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर तीन बार हमला किया। युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसने दम तोड़ दिय़ा। जानकारी के मुताबिक आरोपी औऱ युवती की ढ़ाई साल पहले सगाई हुई थी। इसी बीच युवक ने पांच लाख दहेज की मांग की।

इस पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी को शक था कि युवती का किसी से अफेयर चल रहा है। गुरूवार शाम को आरोपी साहिल और उसका दोस्त अजय युवती पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू औऱ बाइक बरामद कर ली गई है। 

घटना आधारताल थाना के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की है

गुरुवार शाम को ऋचा रजक (19) घर जा रही थी, उसी समय साहिल अपने दोस्त अजय के साथ बाइक से आया। दोनों ने रास्ते में ऋचा को रोककर चाकू से हमला कर दिया। चाकू ऋचा कि गले  औऱ सीने पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों बाइक से फरार हो गये। इस बीच, ऋचा को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

ऋचा (19) की एक शादी समारोह मे साहिल से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के कुछ समय दोनों के रिश्ते ठीक थे, पर बाद में दोनों  विवाद होने लगा। साहिल ने ऋचा के परिवार वालों से गाली जलौज की औऱ पांच लाख रूपये की मांग की। इस पर ऋचा ने शादी से इनकार कर दिया। रिछाई में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में ऋचा काम करती थी।

साहिल को शक था कि शादी से मना करने की वजह उसका किसी और से अफेयर है। इसके कारण साहिल ने फोन पर उसे धमकी भी दी थी।  बताया जाता है कि पिछले तीन दिन से साहिल रिछाई का चक्कर लगा रहा था और गुरुवार को जब ऋचा काम से लौटी तो रास्ते में साहिल ने उसपर हमला कर दिया। घटना के बाद एएसपी जितेंद्र सिंह वारदात स्थल की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने साहिल औऱ उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/horrific-road-accident-at-bhairav-ghat-in-mhow-a-high-speed-truck-collided/104390

Related to this topic: