प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Prime News LIVE TV: दिनभर की बड़ी खबरें | Parliament Session | Vande Mataram | Goa Nightclub Fire | Hindi News

Prime News LIVE TV: दिनभर की बड़ी खबरें | Parliament Session | Vande Mataram | Goa Nightclub Fire रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की वास्तविक ताकत का परिचायक बताया. उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवादी नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन ये हमारी संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया थी. उन्होंने ये भी कहा का ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर था. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को तकनीकी खराबी के कारण हुई उड़ान रद्दी और देरी के लिए जारी शो-कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए केवल 24 घंटे की अंतिम मोहलत दी है. हालांकि, DGCA ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर इंडिगो निर्धारित समय में जवाब नहीं देता है तो बिना पक्ष सुने एकतरफा कार्रवाई की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बहस की शुरुआत करेंगे, जिससे राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है. साथ ही चर्चा के दौरान हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पहले ही कांग्रेस पर गीत के छंद हटाने का आरोप लगाया है. अहमदाबाद को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया. शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल होने वाले चुनावों में एनडीए बड़ी जीत दर्ज करेगा, क्योंकि देशभर में जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नकार दिया है.

Related to this topic: