Sunday, October 11, 2026

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था। उनका नाम पहले इंकलाब रखा गया था, लेकिन बाद में उनका नाम अमिताभ हुआ।

Editor Name: Prime News

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि थे, जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखती थीं।

फिल्मों में आने से पहले अमिताभ बच्चन कोलकाता में नौकरी करते थे। बाद मे उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई आकार फिल्मी करियर बनाया।

अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1973 में रिलीज हुई जंजीर ने अमिताभ बच्चन को बड़ी पहचान दिलाई। इस फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा में उनकी एंग्री यंग मैन की छवि लोकप्रिय हुई।

1975 की फिल्म शोले में जय के किरदार ने अमिताभ बच्चन को दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई।

फिल्म दीवार में विजय का किरदार निभाकर अमिताभ बच्चन ने अपनी अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर में प्रशंसकों ने प्रार्थनाएं कीं थीं।

इन्होंने 1984 में राजनीति में प्रवेश किया और इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने। हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

1988 की फिल्म शहंशाह में उनका खास पहनावा और दमदार संवाद बहुत लोकप्रिय हुए।

टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।

इन्हें कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं। उनकी उपलब्धियां भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान को दर्शाती हैं।

इन्हें 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध चेहरे हैं।

कई दशकों से फिल्मों और टेलीविजन पर सक्रिय अमिताभ बच्चन ने हर पीढ़ी के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाए रखी है।