प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम एशिया में हमलों का दायरा और बढ़ा

पश्चिम एशिया में हमलों का दायरा और बढ़ा

बगदाद (इराक)। पूरे पश्चिमी एशिया में मंगलवार को तनाव बढ़ता दिखा। इराक, सऊदी अरब और लेबनान से हमलों की खबरें हैं।

पश्चिम एशिया में हमलों का दायरा और बढ़ा

Middle East Tensions |

बगदाद (इराक)। पूरे पश्चिमी एशिया में मंगलवार को तनाव बढ़ता दिखा। इराक, सऊदी अरब और लेबनान से हमलों की खबरें हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक इराकी शस्त्र ग्रूप ने दावा किय है कि उसने होटल इर्बी पर हमला किया है। आरोप है कि वहां अमेरिकी सैनिक रुके हैं। सऊदी अरब में वहां के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने रियाद और अल खर्ज के पास आठ ड्रोन रोके और उन्हें नष्ट कर दिया। यह जानकारी 'अल अरबिया' से मिली है।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

उधर, इरना न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े एक ब्राडकास्टर 'अल मन्नार' के मुख्यालय पर इजराइल ने हमला किया। हालांकि इस हमले के कुछ मिनट के अंदर ही 'अल मन्नार' का प्रसारण शुरू हो गया। इसके पहले इजराइल ने कहा था कि हिजबुल्ला की खुफिया शाखा के प्रमुख रातभर चले हमले में मारे गए। इस बीच, बेरूत ने कहा है कि वह आततंकवादी ग्रूप की सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाएगा। इजराइली डिफेंस फोर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लेबनान की राजधानी में रातभर चले हमले में हुसैन मकैल्ड मारा गया। उसे हिजबुल्ला इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर का प्रमुख बताया जाता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की सुबह दुबई और कतर की राजधानी दोहा में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इससे पहले कुवैत में भी तेज धमाकों और सायरन की आवाजें सुनी गईं। कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रुमैथिया और सलवा इलाकों के पास अधिकतर ड्रोन को रोके जाने के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। राज्य समाचार एजेंसी ने नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक के हवाले से यह जानकारी दी है। शनिवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद तेहरान ने कहा कि वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।

यह भी पढ़े: सिंघार का सवाल- औकात या माफी?

https://www.primenewsnetwork.in/state/singhar-asks-show-status-or-apologize/146953

Related to this topic: