प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

आरोपी की पूरे कनाडा में तलाश

कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, वारंट जारी

कनाडा के इस शहर में भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को मुख्य आरोपी बताया है।

कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या वारंट जारी

कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, वारंट जारी

टोरंटो। कनाडा के इस शहर में भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को मुख्य आरोपी बताया है। उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
टोरंटो पुलिस के अनुसार, हिमांशी खुराना का शव स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट के पास स्थित एक आवास के अंदर से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में इस घटना को घरेलू या करीबी संबंधों से जुड़ी हिंसा का मामला माना जा रहा है।
टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पोस्ट में कहा गया 'हम भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। इस गहरे दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। 
बीते कुछ दिनों से वाणिज्य दूतावास इस मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।' दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मामले को लेकर लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

आरोपी की पूरे कनाडा में तलाश

टोरंटो पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफूरी की तस्वीर जारी करते हुए जनता से मदद की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा हमने आरोपी की तस्वीर सार्वजनिक की है। यदि किसी को उसके ठिकाने की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पूरे कनाडा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस अधिकारियों ने बताया शुक्रवार को हिमांशी खुराना के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी शुरू की गई थी। इसके अगले दिन यानी शनिवार को जब पुलिस ने संबंधित आवास में प्रवेश किया, तो वहां हिमांशी का शव मिला। जांच के बाद पुलिस ने मौत को हत्या करार दिया। पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी अब्दुल गफूरी और मृतका हिमांशी खुराना एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि, उनके रिश्ते की प्रकृति को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ेंः

बलूच महिलाओं को गायब किए जाने के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

https://www.primenewsnetwork.in/world/baloch-peoples-moblise-against-kidnapping-womens/102382

Related to this topic: