प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

खैबर पख्तूनख्वा में चार पुलिसवालों को मौत के..

खैबर पख्तूनख्वा में चार पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया गया

Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

खैबर पख्तूनख्वा में चार पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया गया

खैबर पख्तूनख्वा में चार पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया गया |

Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। लक्की मारवत के सराय नौरंग कस्बे में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर तीन पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मृत पुलिसकर्मी की पहचान नौरंग के ट्रैफिक पुलिस प्रभारी जलाल खान, कॉन्स्टेबल अजीजुल्लाह और कांस्टेबल अब्दुल्ला के रूप में हुई है। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चला दिया है और जांच शुरू कर दी है। इस बीच, बन्नू क्षेत्र के मंदानी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर एक अन्य पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि राशिद अपने घर से मंदान पुलिस स्टेशन ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। 

ये हालिया घटनाएं पाकिस्तान में, खासकर सीमावर्ती प्रांतों खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया है। बीते शनिवार (3 जनवरी) को भी खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों समेत तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हमला बाजौर जिले की बरंग तहसील स्थित पुलिस चौकी पर तड़के करीब दो बजे हुआ। जिला पुलिस के प्रवक्ता इसरार खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय स्थानीय निवासी नसीम गुल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105

Related to this topic: