प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान ने किया पोस्ट...

ईरान ने किया पोस्ट, कुछ ही घंटों में किया डिलीट, जानें भारत से जुड़ा क्या है मामला?

Iran : ईरान ने भारत को चिकित्सा संबंधी मदद के लिए आभार जताने वाला पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से...

ईरान ने किया पोस्ट कुछ ही घंटों में किया डिलीट जानें भारत से जुड़ा क्या है मामला

ईरान ने किया पोस्ट, कुछ ही घंटों में किया डिलीट |

Iran : ईरान ने भारत को चिकित्सा संबंधी मदद के लिए आभार जताने वाला पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया है. यह पोस्ट भारत स्थित ईरानी दूतावास ने किया था. इस पोस्ट में था कि भारत के लोगों की तरफ से चिकित्सा सहायता की मदद की गई है. जिसकी पहली खेप ईरान पहुंच गई है. इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है.

पोस्ट में कहा गया है कि भारत के सम्मानित लोगों की ओर से भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप पहुंच चुकी है. हम भारत के उदार लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं. बताया जा रहा है कि भारत सरकार की तरफ से किसी प्रकार की मदद नहीं भेजी गई है। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने ईरान को कोई मदद नहीं भेजी है.

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को भेजी गई यह मदद

ईरानी दूतावास की तरफ से पोस्ट कहा गया था कि भारत के लोगों ने मदद की है, इसमें भारत सरकार का जिक्र नहीं था. ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि यह मदद ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को भेजी गई है. ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि यह मदद ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को भेजी गई है.

ईरानी दूतावास ने एक वीडियो भी अटैच किया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा था कि मेडिकल सहायता भेजी गई है. इस वीडियो में जो डिब्बे दिख रहे हैं, उन डिब्बों में लिखा था कि भारत की जनता द्वारा ईरान के इस्लामी गणराज्य के रेड क्रिसेंट सोसाइटी को दान की गई चिकित्सा सहायता. जंग से जूझते ईरानी दूतावास ने डोनेशन कैंपेन शुरू किया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-missile-attack-on-israel-kills-8/149959

Related to this topic: