ईरान की जानी-मानी एक्टिविस्ट और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों की मांगें साफ़ हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान में प्रदर्शन को समर्थन दे: मसीह
बोलीं, साफ हैं लोगों की मांगें
वॉशिंगटन। ईरान की जानी-मानी एक्टिविस्ट और पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों की मांगें साफ़ हैं, क्योंकि विरोध प्रदर्शन का बारहवां दिन हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में, अलीनेजाद ने चल रहे विरोध प्रदर्शन और 'फॉक्स न्यूज़' पर अपनी उपस्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा- ईरानी लोगों का संदेश साफ़ है। लोग इस सरकार को नहीं चाहते और सुधारवादी लोगों को कभी सत्ता में नहीं आने देंगे।" अशांति के दौरान ईरानी अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों पर उन्होंने कहा, "सरकार ने हमेशा की तरह इंटरनेट काट दिया है; एलन मस्क, इस संवेदनशील स्थिति में ईरानी लोगों को इंटरनेट एक्सेस दिलाने में मदद करें।"
इसे भी पढ़ेंः
अपने अधिकारों के लिए लड़ रही ईरानी जनता के साथ है अमेरिका : वेंस
https://www.primenewsnetwork.in/world/usa-support-protesters-iranian/104202