प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

64000 से ज्यादा घटनाओं में 70 से अधिक की हत्या

कमी के दावे के बावजूद कराची में स्ट्रीट क्राइम बढ़े

कराची। पुलिस का दावा है कि कुल मिलाकर आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई है लेकिन स्ट्रीट क्रिमिनल 2025 में भी कराचीवासियों के नाक में दम किए रहे। सालभर में 64000 से ज्यादा स्ट्रीट क्राइम की घटनाएं हुईं।

कमी के दावे के बावजूद कराची में स्ट्रीट क्राइम बढ़े

कमी के दावे के बावजूद कराची में स्ट्रीट क्राइम बढ़े

64000 से ज्यादा घटनाओं में 70 से अधिक की हत्या

कराची। पुलिस का दावा है कि कुल मिलाकर आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई है लेकिन स्ट्रीट क्रिमिनल 2025 में भी कराचीवासियों के नाक में दम किए रहे। सालभर में 64000 से ज्यादा स्ट्रीट क्राइम की घटनाएं हुईं। ऐसी घटनाओं में 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग कराची को क्राइम कैपिटल कहने लगे हैं। 
'डान' के मुताबिक दर्ज की गई प्राथमिक रिपोर्ट के डेटा बताते हैं कि 2025 में 64323 स्ट्रीट क्राइम की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में लूट, मोबाइल फोन और वाहन छिनना या चोरी शामिल है।
'डान' के अनुसार ऐसी घटनाओं की वास्तविक संख्या कहीं बहुत ज्यादा है क्योंकि ऐसी घटनाओं से पीड़ितों में बहुत ऐसे भी होते हैं जो पुलिस से संपर्क करते ही नहीं या बहुतों को केस दर्ज कराने के प्रति हतोत्साहित कर दिया जाता है।  
इसके विपरीत पुलिस के आकड़े बताते हैं कि 2024 की स्ट्रीट क्राइम की 71,105 घटनाओं के सापेक्ष 2025 में 2025 में 64323 घटनाएं हुईं। इसके हिसाब से 6782 कम घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़ेंः

जयशंकर व सादिक की भेंट को बढ़चढ़ कर बता रहा पाक

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-unnecessary-highlighted-sadiq-jaishankar/103248

Related to this topic: