Ukraine : पूर्वी यूक्रेन में पव्लोहर्ड जिले में शनिवार को (स्थानीय समय) रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 15 खनिकों की मौत हो गई
Ukraine : पूर्वी यूक्रेन में पव्लोहर्ड जिले में शनिवार को (स्थानीय समय) रूसी ड्रोन हमले में कम से कम 15 खनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं। यह जानकारी यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने दी है। 'एक्स' पर जारी बयान में आपात सेवा ने कहा है कि ड्रोन हमले के बाद तुरंत बाद आग लग गई लेकिन अग्निशमन दस्ते ने जल्द ही बुझा दिया।
यह हमला उस वक्त हुआ जब खनिक अपनी शिफ्ट खत्म कर बस से लौट रहे थे। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके के मुताबिक, ड्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के टर्निव्का शहर में एक बस को निशाना बनाया गया, जिसमें खदान मजदूर सवार थे। पहले मृतकों की संख्या 12 बताई गई थी, लेकिन बाद में इनकी संख्या 15 हो और कम से कम 15 अन्य घायल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेत्स ने कहा, ‘यह बस आम नागरिकों की थी, जिनका युद्ध से कोई लेना-देना नहीं था। यह हमला एक बार फिर साबित करता है कि रूस जानबूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है।'
अस्पताल पर भी हमला
एक अन्य समाचार के अनुसार , इसी दिन दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में रूसी ड्रोन ने एक मेटरनिटी अस्पताल को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। स्थानीय प्रशासन प्रमुख
इवान फेदोरोव ने कहा,‘यह जीवन के खिलाफ छेड़ी गई जंग का सबूत है। अस्पताल, मां और बच्चे भी अब सुरक्षित नहीं हैं।’ सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अस्पताल के कमरों की टूटी खिड़कियां, जली हुई दीवारें और मरीजों को बाहर निकालते फायरफाइटर दिखाई दिए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला मेटरनिटी हॉस्पिटल नंबर-3 पर हुआ।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459