फिल्म ‘45’ X रिव्यू: दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, एक्टिंग पसंद आई लेकिन VFX ने किया निराश
रिलीज से पहले बनी थी चर्चा
फिल्म ‘45’ को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। दमदार कलाकारों और फैंटेसी एक्शन थीम की वजह से दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें थीं।
अभिनय को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म के कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है। खास तौर पर शिवन्ना, उप्पी और राज को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों को पसंद आया।
VFX और म्यूजिक पर उठे सवाल
हालांकि फिल्म का VFX कई दर्शकों को कमजोर लगा। एक एक्स यूजर ने लिखा कि फिल्म बेहतर हो सकती थी, लेकिन निर्देशन और म्यूजिक उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। उनका कहना था कि VFX और ज्यादा प्रभावशाली हो सकता था।
यूजर्स की राय बंटी हुई
कुछ दर्शकों को फिल्म की कहानी और कलाकारों का काम पसंद आया, तो वहीं कुछ लोगों को तकनीकी पहलुओं से निराशा हाथ लगी। कुल मिलाकर फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े: धुरंधर 600 करोड़ पार, अवतार कमाई मजबूत
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/dhurandhar-600cr-avatar-earns-strong/102419