content written politics, Entertainment, Reporting
17
कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े 33 से अधिक ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी कर लगभग 29.62 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।
Sep 23, 2026 07:29 AM
नितिन नवीन ने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है।
Sep 23, 2026 07:24 AM
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर पर पत्नी और दो अन्य लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
देशभर के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 2020-21 से 2024-25 के बीच कुल 45 छात्रों ने आत्महत्या की।
Sep 23, 2026 07:22 AM
नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ के हलफनामे में उम्र और 1965 की 10वीं पास योग्यता को लेकर विसंगति सामने आई है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के 67 रन और स्पिनर विल जैक्स के 5 विकेट की बदौलत पहले वनडे में श्रीलंका को 89 रन से हराया।
Sep 23, 2026 07:21 AM
संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमलों का जिक्र किया, तो वहां मौजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बाहर चले गए।
Sep 23, 2026 07:16 AM
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद में सुधार की जोरदार अपील की ताकि यह मौजूदा दुनिया का प्रतिनिधित्व कर सके।
Sep 23, 2026 07:15 AM
बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम भारत में अपने देश के नए उच्चायुक्त होंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Sep 23, 2026 07:14 AM
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नयी दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के पते पर 58 अज्ञात फर्जी कंपनियां पंजीकृत पाई गई हैं।
Sep 22, 2026 05:34 PM
भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
Sep 22, 2026 05:19 PM
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने मंगलवार को यहां क्वार्टरफाइनल में जापान को 3-0 से हराकर पदक पक्का कर दिया जबकि महिला टीम को मेजबान टीम से 1-3 से हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गई।
Sep 22, 2026 04:09 PM
लखीमपुर खीरी में शिक्षिका की हत्या और खुदकुशी के मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था और लगातार परेशान कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sep 22, 2026 01:12 PM
बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया जिससे एक समय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनने की दहलीज पर खड़े भारत ने मंगलवार को यहां बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जापान को दो रन से हराया।
Sep 22, 2026 02:29 PM
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई कर रहे न्यायिक अधिकारी के आचरण पर रिपोर्ट मांगी, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कई स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े मामलों को अपने पास स्थानांतरित किया और आरोपियों को बरी कर दिया।
Sep 22, 2026 02:15 PM
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) बाजार अनुसंधान फर्म बिगमिंट के अनुसार कच्चे माल विशेषकर कोकिंग कोल के महंगा होने और मानसून के बाद मांग बढ़ने से घरेलू इस्पात की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
Sep 22, 2026 02:14 PM