अक्षरा सिंह ने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से क्यों मांगी माफी?
इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए
वृंदावन के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शिप्रा शर्मा के साथ पारंपरिक वैदिक रीति से विवाह किया। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
शादी पर अक्षरा सिंह का पोस्ट
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर विवाह का वीडियो शेयर करके नवविवाहित जोड़ी को शुभकामनाएं दीं।
शामिल न हो पाने पर मांगी माफी
अक्षरा ने लिखा— “भैया-भाभी को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं… और माफी ना आ पाने के लिए। जल्द ही भाभी से मिलने आऊंगी।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
जयपुर में हुई भव्य वैदिक शादी
इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का विवाह जयपुर के ताज आमेर होटल में संपन्न हुआ। शादी में कई प्रसिद्ध कथावाचक पहुंचे, जिनमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य भी शामिल रहे।
100 पंडितों ने कराया विवाह संस्कार
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी वैदिक विधि से हुई जिसे करीब 100 पंडितों ने मिलकर सम्पन्न कराया। विवाह के बाद आशीर्वाद समारोह भी आयोजित हुआ।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय?
इंद्रेश, प्रसिद्ध कथावाचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं और अपने प्रवचनों की वजह से युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।
यह भी पढ़े: दीपिका के पोस्ट पर रणवीर का मजेदार कमेंट
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ranveer-fun-comment-on-deepika-post/100090