‘जवान’ फेम अनिरुद्ध रविचंदर न्यूयॉर्क में बिजनेसवुमन संग नजर आए, डेटिंग की चर्चा तेज
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अनिरुद्ध अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड काव्या मारन के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आए।
न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखे साथ
एक यूके व्लॉगर के वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या को साथ टहलते हुए देखा गया। दोनों दूरी बनाकर आगे-पीछे चल रहे थे, लेकिन कैमरे में दोनों को एक साथ कैद कर लिया गया।
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और एक बड़े टीवी चैनल की ओनर भी हैं। उनका नाम पहले भी कई बार अनिरुद्ध के साथ जोड़ा जा चुका है।
शादी की अफवाहों पर दिया था जवाब
कुछ महीने पहले अनिरुद्ध की शादी की खबरें खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, अनिरुद्ध ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा था कि “ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।”
सोशल मीडिया पर मचा हलचल
वायरल वीडियो सामने आने के बाद फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स दोनों की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या ये रिश्ता वाकई में खास है या सिर्फ दोस्ती।
यह भी पढ़े: फराह खान का खुलासा