Avatar: Fire And Ash की रिलीज से पहले आए सोशल मीडिया रिव्यू
फैंस को पेंडोरा की दुनिया ने फिर दीवाना बनाया
फिल्म के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार रिव्यू आ रहे हैं। लोग पेंडोरा की खूबसूरती और नए किरदारों, खासकर एश लेडी, की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैंस की राय: अब तक की सबसे अच्छी अवतार फिल्म
अवतार के पुराने दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक फैन ने लिखा, “यह अवतार सीरीज की सबसे बेहतरीन फिल्म है।” दूसरे दर्शक ने कहा, “दिल को छू लेने वाली कहानी और शानदार एक्शन… कई सीन्स तो यकीन ही नहीं होता कि असली नहीं हैं।”
बड़े पर्दे पर देखने लायक विजुअल्स
फिल्म के विजुअल्स को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। एक रिव्यू में लिखा गया, “जेम्स कैमरून ने फिर साबित कर दिया कि असली सिनेमाई अनुभव बड़ा पर्दा ही देता है।”
3D और IMAX में देखने की सलाह
कई दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म का असली मजा IMAX 3D में ही है। एक फैन ने कहा, “यह फिल्म 3D में ही देखनी चाहिए, वरना इसका असर अधूरा लगेगा।”
यह भी पढ़े: बॉबी ब्राउन की ड्रेस पर थी झिझक
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bobby-brown-hesitant-about-her-dress/99688