Stranger Things Season 5: मिली बॉबी ब्राउन अपनी ड्रेस को लेकर झिझक गई थीं
मिली बॉबी ब्राउन का नया लुक चर्चा में
'स्ट्रेंजर थिंग्स' का पांचवां सीजन रिलीज हो चुका है, और इसके साथ ही मिली बॉबी ब्राउन के लुक और कॉस्ट्यूम पर खूब चर्चा हो रही है। इस बार कॉस्ट्यूम डिजाइनर एमी पैरिस ने एक दिलचस्प बात बताई है कि मिली बॉबी ब्राउन खुद भी अपने इस आउटफिट को लेकर झिझक महसूस कर रही थीं सीजन 5 में मिली बॉबी ब्राउन (इलेवन) लाइट ग्रे स्वीटपैंट के ऊपर लाल रंग के शॉर्ट्स पहने दिखती हैं। यह स्टाइल देखने वालों को थोड़ा अलग लग रहा है। मिली खुद भी इसे लेकर थोड़ा असहज थीं।
80 के दशक से लिया आइडिया
कॉस्ट्यूम डिजाइनर एमी पैरिस का कहना है कि यह आउटफिट 80 के दशक के फैशन से प्रेरित है। उस समय इस तरह का स्टाइल काफी देखा जाता था।
शुरुआत से मिली हैं शो की लीड
मिली बॉबी ब्राउन 2016 से इस शो की मुख्य कलाकार हैं। जब पहला सीजन आया था तब वे सिर्फ 12 साल की थीं। अब वे 21 वर्ष की हो चुकी हैं और सीरीज की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी हैं।
डिजाइनर को पहले ही था रिएक्शन का अंदाजा
एमी पैरिस ने बताया कि जब उन्होंने स्वीटपैंट के ऊपर शॉर्ट्स का आइडिया दिया तो सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या यह अच्छा लगेगा। लेकिन वे पहले से जानती थीं कि इस लुक पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जरूर आएँगी।
किन लुक्स से मिली प्रेरणा
एमी पैरिस ने बताया कि इस आउटफिट की प्रेरणा उन्हें दो जगहों से मिली:
- फिल्म 'द गूनीज' (1985) में जोश ब्रोलिन का लुक
- शो 'पंकी ब्रूस्टर' (1984) में सोलेइल मून फ्राय का लुक
इन्हीं के आधार पर सीजन 5 में इलेवन का नया लुक तैयार किया गया है।
यह भी पढ़े: माइली-सगाई अपडेट
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/miley-engagement-news/99677