हरिद्वार में गंगा जी को सौंपे धर्मेंद्र की अस्थियां करण देओल ने निभाई मुख्य जिम्मेदारी
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आज उनकी अस्थियां हरिद्वार में गंगा जी में प्रवाहित की गईं। देओल परिवार इस दौरान पूरी तरह भावुक दिखाई दिया।
सुबह हरिद्वार पहुँचा देओल परिवार
जानकारी के अनुसार, परिवार सुबह करीब 11 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित पीलीभीत हाउस घाट पर पहुंचा।
विधि-विधान से हुई पूजा
पंडितों की मौजूदगी में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। गंगा किनारे परिवार ने शांति पाठ भी कराया।
करण देओल ने किया अस्थि-विसर्जन
मुख्य अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया सनी देओल के बेटे करण देओल ने पूरी की। उन्होंने गंगा जी में श्रद्धा के साथ अपने दादा की अस्थियां प्रवाहित कीं।
परिवार रहा मौजूद
सनी देओल, बॉबी देओल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे। सभी ने धर्मेंद्र जी को नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़े: अवतार: फायर एंड ऐश का सोशल रिव्यू
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/avatar-fire-and-ash-social-reviews-out/99689