धर्मेंद्र का अधूरा सपना: हेमा मालिनी प्रेयर मीट में हुईं भावुक
प्रेयर मीट में उमड़ा प्यार और सम्मान
दिल्ली में गुरुवार को हेमा मालिनी ने दिवंगत धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया। इसमें परिवार, राजनीतिक जगत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। सभी ने धर्मेंद्र से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।
हेमा मालिनी ने साझा किया दिल छू लेने वाला किस्सा
प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के जीवन का एक ऐसा पहलू बताया, जिसे बहुत कम लोग जानते थे। वह बताते हुए भावुक हो गईं कि धरम जी को उर्दू शायरी लिखने का बड़ा शौक था।
उर्दू शायरी की किताब लिखने का सपना
हेमा मालिनी ने कहा कि वक्त के साथ धर्मेंद्र की एक नई प्रतिभा सामने आई—उर्दू शायरी। वह हर मौके पर हालात के मुताबिक एक खूबसूरत शेर सुना देते थे। हेमा मालिनी अक्सर उनसे कहती थीं कि उन्हें अपनी शायरियाँ एक किताब में जरूर लिखनी चाहिए।
अधूरा रह गया ख्वाब
धर्मेंद्र इस आइडिया को लेकर काफी उत्साहित थे और किताब पब्लिश कराने की प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। हेमा मालिनी ने कहा कि अगर यह किताब आती, तो उनके फैंस इसे बेहद पसंद करते।
यह भी पढ़े: करण जौहर ने रणवीर को पसंदीदा अभिनेता कहा