अभिनेता गुलशन देवैया अब तमिल सिनेमा में कदम रखने ज

तमिल डेब्यू को लेकर बोले गुलशन देवैया — “14 साल हिंदी में काम किया, अब कुछ नया करने का वक्त है”

“भाषाओं की विविधता अपनाने का शानदार मौका”

गुलशन देवैया ने अपने तमिल डेब्यू पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सीरीज मेरे लिए करियर में भाषाई विविधता अपनाने का शानदार मौका है। करीब 14 सालों तक मैंने हिंदी में काम किया, अब अपने पंख फैलाने और कुछ नया करने का वक्त आ गया है। मुझे तमिल इंडस्ट्री के अनुभवी कलाकारों — आर माधवन, निमिषा, अभिषेक, गौतम कार्तिक और श्री व्यापुरी — के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात है।”

पहले भी निभा चुके हैं पुलिस का किरदार

गुलशन देवैया पहले भी कई बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। ‘दहाड़’ में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक ईमानदार पुलिसवाले का किरदार निभाया था। ‘फुटफेरी’ में वे सीबीआई अफसर बने थे, जबकि ‘बैड कॉप’ में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई — एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर और उसका अपराधी जुड़वां भाई।

करियर का नया मोड़ साबित हो सकती है ‘लेगेसी’

सीरीज ‘लेगेसी’ का निर्देशन चारुकेश शेखर ने किया है और इसे कल्याण शंकर ने स्टोन बेंच प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया है। शूटिंग अब अपने आखिरी चरण में है और इसका बड़ा हिस्सा चेन्नई में फिल्माया गया है। यह तमिल में गुलशन देवैया की पहली सीरीज है और उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े: यामी गौतम की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘गर्लफ्रेंड’ 

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/haq-vs-girlfriend-who-won-the-box-office-battle/97461