फिल्म ‘हक’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘जटाधरा’ ने थिएटर मे

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन मजबूत, ‘जटाधरा’ लाखों में सिमटी

‘हक’ का सातवें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने सातवें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महिला अधिकारों पर आधारित इस फिल्म में यामी गौतम के साथ इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। कमाई के लिहाज से फिल्म ने अपने बजट का लगभग आधा हिस्सा निकाल लिया है।

‘जटाधरा’ का प्रदर्शन कमजोर

सोनाक्षी सिन्हा की साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ की कमाई लगातार गिर रही है। सातवें दिन फिल्म सिर्फ 40 लाख रुपये ही जुटा सकी। कुल कमाई अब केवल 5.54 करोड़ रुपये रह गई है। उम्मीदों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है।

‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन स्थिर

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ने सातवें दिन 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 11.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। कलेक्शन के मामले में यह फिल्म ‘हक’ के बराबर खड़ी दिखाई दे रही है।

अन्य फिल्मों का हाल

हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने सातवें दिन 68 लाख रुपये कमाए। बॉलीवुड फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ अपने 14वें दिन में 42 लाख रुपये लेकर आगे बढ़ी। इस फिल्म की कुल कमाई 17.67 करोड़ रुपये हो गई है। 24 दिनों से थिएटर में चल रही आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने 24वें दिन 35 लाख रुपये कमाए। कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 24वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई 77.30 करोड़ रुपये पर आकर टिक गई है।

यह भी पढ़े: कैसे शुरू हुई थी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की लव स्टोरी

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/vicky-katrina-love-story-whos-the-star/97523