रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त चर्च

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘धुरंधर’ का क्रेज, अवैध डाउनलोड में नंबर वन

Ranveer Singh Bollywood News

बॉक्स ऑफिस के साथ अलग वजह से चर्चा

जासूसी और देशभक्ति की कहानी पर बनी यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। इसके बावजूद वहां दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही फिल्म को लाखों बार गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड किया गया। इसी के चलते ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट की जाने वाली फिल्म बन गई।

बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

अवैध डाउनलोड के मामले में ‘धुरंधर’ ने रजनीकांत की ‘2.0’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ जैसी चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

बैन के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता

फिल्म पर लगे बैन ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी। नतीजा यह रहा कि रिलीज न होने के बावजूद ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई।

यह भी पढ़े: भा भा बा पर दर्शकों की राय: मजा ज्यादा, लॉजिक कम

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bha-bha-ba-review-fun-high-logic-low/101584