आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज राज कपूर की 101वीं जयंती

राज कपूर की 101वीं जयंती पर साथ दिखी कपूर फैमिली, वीडियो वायरल

Raj Kapoor birthday family event

राज कपूर की 101वीं जयंती पर साथ दिखी कपूर फैमिली

आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज राज कपूर की 101वीं जयंती है। इस मौके पर कपूर फैमिली के कुछ सदस्य एक साथ नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक साथ दिखे  आलिया-रणबीर-करीना

वायरल वीडियो में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करीना कपूर किसी इवेंट में शामिल होते दिखाई दिए। पैपराजी ने तीनों को कैमरे में कैद किया।

राहा के साथ रणबीर

एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर बेटी राहा को गोद में लिए नजर आए, वहीं उनके पीछे आलिया भट्ट भी दिखीं। काफी समय बाद यह कपल साथ नजर आया।

इवेंट की वजह से जुटी फैमिली

वीडियो में डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी दिखे। माना जा रहा है कि मुंबई में हो रहे एक खास इवेंट की वजह से कपूर फैमिली एक साथ पहुंची थी।

यह भी पढ़े: आयशा खान बोलीं: मेहनत का फल अब मिल रहा है

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ayesha-khan-hard-work-finally-pays-off/101140