मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने अपने नए प

ममूटी ने नई फिल्म का किया ऐलान, निर्देशक खालिद रहमान के साथ फिर करेंगे काम

New Movie Announcement

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आएंगे।

खालिद रहमान के साथ होगा नया प्रोजेक्ट

इस फिल्म का निर्देशन खालिद रहमान करेंगे। ममूटी ने बताया कि यह फिल्म क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाई जाएगी। पोस्ट के साथ शेयर किए गए पोस्टर में ममूटी, खालिद रहमान और शरीफ मुहम्मद का नाम लिखा नजर आया।

‘उंडा’ के बाद फिर साथ आएंगे

यह फिल्म ममूटी और खालिद रहमान की दूसरी साथ वाली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने साल 2019 में आई फिल्म ‘उंडा’ में साथ काम किया था। उस फिल्म में ममूटी ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

पिछली फिल्म में दिखे थे ममूटी

ममूटी को आखिरी बार फिल्म ‘कलमकवल’ में देखा गया था। अब फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: कृष 4 में रजत बेदी की वापसी की मांग

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/fans-demand-rajat-bedi-comeback-in-krrish-4/102071