क्या माइली साइरस ने मैक्स मोरांडो से कर ली सगाई?......
नई तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चा
अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और संगीतकार मैक्स मोरांडो से सगाई कर ली है। दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में हैं।
चार साल से हैं साथ
माइली और मैक्स लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ देखा गया है, जिससे फैन्स उनकी बॉन्डिंग को लेकर उत्साहित रहते हैं।
सूत्रों ने किया दावा
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि दोनों की सगाई हो चुकी है। हालांकि, कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
रेड कार्पेट पर दिखी डायमंड रिंग
1 दिसंबर को लॉस एंजिल्स में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के प्रीमियर में माइली साइरस ने रेड कार्पेट पर शिरकत की।
रिंग ने खींचा ध्यान
इवेंट के दौरान माइली के हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग नजर आई। बस इसी रिंग ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच लीं और सगाई की चर्चा तेज हो गई।
फैन्स कर रहे हैं कयास
तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स का मानना है कि माइली साइरस ने चुपचाप सगाई कर ली है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी भी है।
यह भी पढ़े: राणा-दुलकर: 8 घंटे ड्यूटी नहीं चलेगी
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ranadulquer-film-arent-a-factory/99667