बिग बॉस 19 में नज़र आए मृदुल तिवारी और पोलिश एक्ट्

नतालिया और मृदुल तिवारी फिर आए साथ नजर, फैंस में अफेयर की चर्चा तेज

Natalia Mridul Bigg Boss Buzz

नतालिया और मृदुल तिवारी फिर साथ

बिग बॉस 19 में नज़र आए मृदुल तिवारी और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसेक एक बार फिर साथ दिखाई दिए। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है, और इस बार भी इन्हें देखकर फैंस के बीच अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि शायद बिग बॉस ने ही इनकी जोड़ी बना दी।

दोबारा साथ दिखे दोनों स्टार

मृदुल और नतालिया ने बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों के बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। शो खत्म होने के बाद हाल ही में दोनों को एक इवेंट में साथ देखा गया। इनकी केमिस्ट्री और साथ वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है, और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

मृदुल ने नतालिया को दिया गुलाब

इवेंट के दौरान मृदुल तिवारी ने नतालिया को एक गुलाब भी दिया। नतालिया ने मुस्कुराते हुए उसे स्वीकार किया। दोनों काफी खुश दिखाई दिए, और मृदुल गुलाब देते समय हल्के से शरमा भी गए।

यह भी पढ़े:  महेश बाबू की एंट्री की तैयारी का वीडियो जारी

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/mahesh-babus-entry-varanasi-teaser-viral/98804