पलाश मुछाल ने हटाया प्रपोज़ल वीडियो, शादी रद्द होने के बाद बड़ा फैसला
शादी रद्द, बड़ा कदम उठाया
गायक पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी आधिकारिक रूप से रद्द हो गई है। इसके बाद पलाश ने इंस्टाग्राम से अपना प्रपोज़ल वाला वीडियो भी हटा दिया।
23 नवंबर को होनी थी शादी
दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन निजी कारणों के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
सोशल मीडिया पर दूरी
दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। स्मृति ने पहले ही पलाश से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। अब पलाश ने भी अपनी प्रोफाइल से कई पोस्ट हटाए हैं, जिनमें प्रपोज़ल वीडियो भी शामिल है।
स्मृति मंधाना का बयान
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शादी रद्द कर दी गई है और उन्होंने सभी से इस मामले को यहीं समाप्त करने की अपील की। साथ ही दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने की भी गुज़ारिश की।
पलाश मुछाल का रिएक्शन
पलाश ने लिखा कि वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मामलों से दूरी बनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके निजी रिश्तों पर फैल रही बेबुनियाद अफवाहें उन्हें दुख पहुंचा रही हैं।
यह भी पढ़े: बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bigg-boss-19-winner-gaurav-khanna/100371