भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी नई फिल

फिल्म सेट पर रानी चटर्जी के साथ शरारत, को-स्टार ने दिखाया खरगोश तो निकल गई चीख

रानी चटर्जी के साथ मज़ेदार प्रैंक

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी को-स्टार संजना पांडे उनके साथ एक मज़ेदार प्रैंक करती नजर आती हैं।

खरगोश देखकर डर गईं रानी

संजना पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। संजना अपनी साड़ी के पल्लू में एक छोटे खरगोश को छिपाकर रानी के पास पहुंचती हैं। जैसे ही वह अचानक खरगोश दिखाती हैं, रानी घबरा जाती हैं और चीखते हुए पीछे हटने लगती हैं।

रानी का रिएक्शन

वीडियो के कैप्शन में संजना ने लिखा है कि कभी-कभी सेट पर प्रैंक कर देती हैं और इस बार उन्होंने रानी चटर्जी को डरा दिया। इस पर रानी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया— “बदमाश लड़की”।

यह भी पढ़े: पियूष मिश्रा: साउथ सरल, बॉलीवुड पर स्टारडम बोझ

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/piyush-mishra-south-is-simple-bollywood-burdened-by-stardom/97980