अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’

दीपिका के पोस्ट पर रणवीर का मजेदार कमेंट वायरल

DhruandharMovie

दीपिका के पोस्ट पर रणवीर का मजेदार कमेंट

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई और रिलीज के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी और दीपिका पादुकोण की डेट नाइट चर्चा का विषय बन गई।

दीपिका ने शेयर की डेट नाइट फोटोज

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डेट नाइट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें डालीं। उन्होंने कैप्शन में पति रणवीर को टैग करते हुए लिखा— “फिल्म डेट नाइट… #Dhruandhar”। फैंस को दीपिका का लुक काफी पसंद आया और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

रणवीर का कमेंट बना चर्चा का कारण

दीपिका की पोस्ट पर रणवीर ने मजाकिया अंदाज़ में कमेंट किया— “जान ही ले ले” और साथ में चाकू वाला इमोजी भी बनाया। उनका ये मजेदार रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।

फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएँ

रणवीर के इस कमेंट पर फैंस भी पीछे नहीं रहे। एक यूज़र ने लिखा— “जान तो आपने ‘धुरंधर’ में ले ली है!” फैंस ने उनके मजेदार अंदाज़ पर खूब रिएक्शन दिए।

पावर कपल की जोड़ी फिर हुई ट्रेंड

दीपिका और रणवीर हमेशा से बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल रहे हैं। फिल्म रिलीज के मौके पर उनकी यह डेट नाइट और कमेंट गेम फिर से दोनों को ट्रेंड में ले आई है।

यह भी पढ़े: श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को देंगी श्रद्धांजलि

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/shreya-ghoshal-to-pay-tribute-to-lata-mangeshkar/100081