रश्मिका मंदाना बोलीं — “हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए”, शादी की खबरों के बीच किया दिल से शुक्रिया
रश्मिका ने कहा — “हर किसी के जीवन में एक विजय होना चाहिए”
हैदराबाद में हुई ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट में रश्मिका ने मंच से कहा — “विजू (विजय) आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं। आपने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए, क्योंकि यह सच में एक आशीर्वाद है।” रश्मिका के यह कहते ही हॉल में तालियों और शोर की गूंज सुनाई दी।
विजय ने भी जताया गर्व
इसी कार्यक्रम में विजय देवरकोंडा ने भी रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा — “रश्मिका, मुझे तुम पर गर्व है। तुमने अपने करियर के पीक पर इतनी दिल छू लेने वाली कहानी चुनी। तुम्हें फर्क नहीं पड़ा कि फिल्म कितने लोग देखेंगे, बस तुम चाहती थीं कि यह कहानी लोगों तक पहुँचे। तुम्हारी मेहनत, तुम्हारा सफर और तुम्हारा दिल — सब पर मुझे गर्व है।”
सार्वजनिक रूप से दिखा प्यार और सम्मान
इवेंट के दौरान विजय ने रश्मिका का हाथ थामकर चूमा, और यह लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस जोड़ी को देखकर उत्साहित हैं और दोनों की शादी की खबरों को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। जहाँ एक तरफ ‘द गर्लफ्रेंड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी फैंस का दिल जीत रही है। रश्मिका के शब्दों में, “हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए।”