इंडियन नेवी के हाफ मैराथन इवेंट में पहुंचे रितेश और सुनील, बोले.....
नेवी के हाफ मैराथन में दिखी सितारों की मौजूदगी
मुंबई में इंडियन नेवी द्वारा आयोजित हाफ मैराथन 2025 में अभिनेता सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख और अहान शेट्टी शामिल हुए। रविवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
10 किलोमीटर रेस को दिखाई हरी झंडी
रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी ने डब्ल्यूएनसी हाफ मैराथन 2025 के 10 किलोमीटर वाले सेगमेंट को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर वे वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कृष्णा स्वामीनाथन के साथ मौजूद रहे।
लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ाने का उद्देश्य
इस मैराथन का मुख्य मकसद मुंबई शहर और यहां के लोगों के साथ नेवी के संबंधों को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में सैकड़ों धावक और कई अधिकारी शामिल हुए। यह इस मैराथन का 8वां एडिशन था।
अहान शेट्टी भी पहुंचे कार्यक्रम में
सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी भी इवेंट का हिस्सा बने। उन्होंने बाकी कलाकारों के साथ मिलकर मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
रितेश देशमुख बोले—नेवी और मुंबई का रिश्ता खास
मीडिया से बात करते हुए रितेश देशमुख ने कहा कि मुंबई और भारतीय नेवी के बीच वर्षों पुराना मजबूत संबंध है। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम लोगों से जुड़ने और दूरी कम करने का प्रयास है। आज इस मैराथन में 23,000 लोग भाग ले रहे हैं। हमें फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए और किसी न किसी खेल से जुड़े रहना चाहिए।”
यह भी पढ़े: अजित कुमार बने ड्राइवर ऑफ द ईयर 2025
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ajit-kumar-wins-driver-of-the-year-2025/98535