शाहिद कपूर ने एक पॉडकास्ट बातचीत में बताया कि जब व

शाहिद कपूर ने सुनाया अपना बचपन का दर्द, बोले.......

Shahid Kapoor early struggles

बचपन में टूटा था घर

शाहिद कपूर ने एक पॉडकास्ट बातचीत में बताया कि जब वह सिर्फ 3–4 साल के थे, तभी उनके माता-पिता का अलगाव हो गया था। इसके बाद वह अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ ही बड़े हुए। उस उम्र में घर टूटने का दर्द उन्होंने बचपन में ही झेल लिया।

पिता के साथ कम समय बिताया

अभिनेता ने कहा कि वह अपने पिता पंकज कपूर के साथ बहुत ज्यादा वक्त नहीं गुज़ार पाए। यही वजह थी कि इंडस्ट्री में भी कई लोगों को लंबे समय तक यह पता ही नहीं था कि शाहिद पंकज कपूर के बेटे हैं।

स्टार किड टैग का फायदा नहीं मिला

शाहिद ने साफ कहा कि उन्हें कभी ‘स्टार किड’ होने का लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा— “मैंने कभी पापा का नाम इस्तेमाल करके काम नहीं लिया। उन्होंने भी कभी किसी को फोन करके मेरे लिए मदद नहीं की। जो भी मिला, मेहनत से मिला।”

मां ने अकेले पाला

शाहिद ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें अकेले पाला है। उनकी जिंदगी में अनुशासन, संघर्ष और मेहनत का बीज मां ने ही डाला था।

परिवार के साथ आराम की जिंदगी

आज शाहिद एक सफल अभिनेता हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चे—एक बेटा और एक बेटी हैं। शाहिद कहते हैं कि घर लौटते ही वह सिर्फ एक आम पिता और पति बन जाना पसंद करते हैं। काम की बातें वह घर के माहौल में नहीं लाते।

वर्कफ्रंट

शाहिद हाल ही में फिल्म देवा में दिखाई दिए थे। अब वह विशाल भारद्वाज की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ कॉकटेल 2 भी करने वाले हैं।

यह भी पढ़े: माधुरी ने याद किए हुसैन संग खास पल

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/madhuri-recalls-special-moments-with-husain/99521