बचपन के मशहूर टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से घर-घर

‘शाका लाका बूम बूम’ फेम संजू बनने वाले हैं पापा, एक्टर ने दी खुशखबरी

Kinshuk Vaidya pregnancy news

शाका लाका बूम बूम’ फेम संजू बनने वाले हैं पापा

बचपन के मशहूर टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले संजू यानी एक्टर किंशुक वैद्य के घर जल्द खुशियां आने वाली हैं। अभिनेता की पत्नी दीक्षा नागपाल प्रेग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी। तस्वीर में दोनों हाथ थामे नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में बेबी शूज दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया कि उनकी लव स्टोरी अब और भी खूबसूरत होने जा रही है और जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

खुशखबरी सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

किंशुक और दीक्षा की मुलाकात साल 2015 में एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दीक्षा पेशे से कोरियोग्राफर हैं और कई फिल्मों व टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

पिछले साल हुई थी शादी

कपल ने अगस्त 2024 में सगाई की थी और 22 नवंबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। दोनों ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से विवाह किया था। अब शादी के कुछ महीनों बाद ही कपल ने माता-पिता बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की है, जिससे उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: Google AI से अब सीधे Maps कंट्रोल

https://www.primenewsnetwork.in/science/google-ai-now-controls-maps-directly/101218