सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी

ड्रग्स केस विवाद के बीच उर्वशी संग मज़े करते दिखे ओरी, शेयर किया फनी वीडियो

Drugs Case Controversy

ड्रग्स केस में ओरी का नाम सामने आया

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। वे गुरुवार को पेश नहीं हुए और 25 नवंबर तक का समय मांगा है।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक्टिव

इसी बीच ओरी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में उर्वशी रौतेला के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में ओरी उर्वशी को चाय पर बुलाते दिख रहे हैं, लेकिन इसे इस अंदाज़ में शूट किया गया है कि जैसे वे उन्हें भीख दे रहे हों।

नई शॉर्ट फिल्म’ बताकर किया शेयर

ओरी ने इसे अपनी "नई शॉर्ट फिल्म" बताते हुए फैन्स से इस पर अपने रिएक्शन देने की अपील भी की। उर्वशी और ओरी दोनों ही लाइमलाइट में रहना अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए दोनों का यह फनी वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।