अभिनेता विजय सेतुपति आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे

विजय सेतुपति के जन्मदिन पर नई फिल्म का पोस्टर जारी, दमदार लुक ने खींचा ध्यान

Vijay Sethupathi New Film Poster

पोस्टर में दिखा अलग अंदाज

रिलीज हुए पोस्टर में विजय सेतुपति बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर के साथ लिखा गया संदेश भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें उनके किरदार को बेबाक और ताकतवर बताया गया है।

बदला गया फिल्म का नाम

इस फिल्म का पहले नाम ‘पुरी सेतुपति’ रखा गया था, लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम बदलकर ‘स्लम डॉग 33 टेंपल रोड’ कर दिया गया है। फिल्म के नाम के साथ ही इसकी कहानी को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

निर्देशक और निर्माता

फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय सेतुपति एक मजबूत और निडर किरदार निभाते नजर आएंगे।

पांच भाषाओं में होगी रिलीज

‘स्लम डॉग 33 टेंपल रोड’ को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी।

स्टार कास्ट और संगीत

इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा तब्बू, संयुक्ता, दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: स्टेबिन बेन ने सलमान खान को धन्यवाद कहा

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/kriti-senan-brother-in-law-thanks-salman-khan/105067