उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं के

योगी सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं को मिलेगा ‘कवच’,

महिलाओं को सुरक्षा और सुविधाओं की गारंटी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब महिलाएं अपनी सहमति से नाइट शिफ्ट में काम कर सकती हैं और उन्हें सुरक्षा, अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। योगी सरकार द्वारा पिछले दिनों लिए गये फैसले के क्रम में राज्य के श्रमविभाग ने इस संबधमें आदेश जारी कर दिये हैं। इस नए आदेश के तहत महिलाएं शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करने में सक्षम होंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी सहमति देनी होगी। नए आदेश के अनुसार, महिला कर्मचारियों को ओवरटाइम करने पर दोगुनी मज़दूरी, CCTV निगरानी, शौचालय की उचित व्यवस्था, परिवहन सुविधा और सुरक्षा गार्डों की गारंटी मिलेगी। इसके अलावा, महिला कर्मचारी बिना किसी रुकावट के लगातार 6 घंटे काम कर सकेंगी। इसके साथ ही, ओवरटाइम की सीमा को 75 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे प्रति तिमाही कर दिया गया है। ओवरटाइम का भुगतान डबल वेज रेट पर होगा।

खतरनाक उद्योगों में भी खुला रोजगार का रास्ता

यह आदेश 29 श्रेणियों के खतरनाक उद्योगों में भी लागू किया गया है, जिनमें महिलाओं को अब काम करने की अनुमति दी गई है। योगी सरकार का यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने करियर में स्वतंत्रता देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस पहल से महिलाएं अब अपनी शर्तों पर करियर की नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकेंगी, और उन्हें हर कदम पर सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलेगी।

यह भी पढ़े: केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना

https://www.primenewsnetwork.in/india/the-central-government-has-declared-the-delhi-blasts-a-terrorist-incident/97446