प्याज़-लहसुन को लेकर विवाद, गुजरात हाईकोर्ट ने 23 साल पुरानी शादी खत्म की
प्याज़-लहसुन पर शुरू हुआ झगड़ा
गुज़रात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ पति-पत्नी के बीच प्याज़ और लहसुन खाने को लेकर हुए झगड़े ने उनकी 23 साल पुरानी शादी तोड़ दी। अहमदाबाद के इस मामले पर गुजरात हाईकोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी है।
पत्नी का बड़ा आरोप
दरअसल, पत्नी का कहना था कि वह धार्मिक कारणों से प्याज़ और लहसुन नहीं खाती लेकिन उसका पति बार-बार उसे मजबूर करता था। पत्नी ने आरोप लगाया कि जब भी वह खाने से मना करती, पति उससे झगड़ा करता, मारपीट करता और घर में तनाव पैदा करता।
सालों से चल रहा था विवाद
पत्नी ने 2007 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। ट्रायल कोर्ट ने भी माना कि लगातार झगड़े, दबाव और मानसिक तनाव ने इस रिश्ते को बचने नहीं दिया। पति की ओर से दिए गए तर्कों को कमजोर माना गया और पत्नी के आरोपों को विश्वसनीय।
हाईकोर्ट ने भी फैसले को सही बताया
अब हाईकोर्ट ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इतने सालों के विवाद, लगातार मानसिक उत्पीड़न और बर्ताव को देखते हुए यह शादी आगे नहीं चल सकती। इसलिए तलाक को मंजूरी दे दी गई।
“पत्नी को मिली राहत”
इस फैसले के बाद पत्नी को राहत मिली है और कोर्ट ने साफ कहा है कि एक शांतिपूर्ण जीवन जीना हर इंसान का अधिकार है।
यह भी पढ़े: गंगा सागर मेला की तैयारी पर ममता की बैठक
https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-holds-key-meeting-for-ganga-sagar-mela/100627