संत अनिरुद्धाचार्य जी के वायरल वीडियो पर मचा विवाद

संत अनिरुद्धाचार्य विवाद में नया मोड़: मीरा राठौर की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई तय की

Sant Aniruddhacharya

विवाद लगातार बढ़ रहा है

संत अनिरुद्धाचार्य जी के वायरल वीडियो पर मचा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा… और अब इस मामले में हिंदू महासभा की मीरा राठौर का भी बड़ा बयान सामने आया है।

“मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया”

अनिरुद्धाचार्य जी ने साफ कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया। छह मिनट की वीडियो में से सिर्फ 30 सेकेंड का हिस्सा फैलाकर विवाद खड़ा किया गया।

“इरादा अपमान का नहीं था”

उन्होंने माना कि गाँव की भाषा का एक शब्द ठीक नहीं था, लेकिन उनका मकसद केवल चरित्र और संस्कार पर बात करना था।

मीरा राठौर का बड़ा बयान

इसी बीच मीरा राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सच के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा— “मैंने किसी के खिलाफ नहीं, धर्म की रक्षा के लिए कसम खाई है।”

सत्य सामने लाने के लिए हर कदम उठाऊंगी”

मीरा राठौर ने साफ कहा कि किसी संत की बात गलत तरीके से फैलती है, तो वह सत्य को सामने लाने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।

“हिंदू संतों को बदनाम करने की मुहिम”

अनिरुद्धाचार्य जी का कहना है कि यह विवाद भाषा का नहीं, बल्कि हिंदू संतों को बदनाम करने की एक मुहिम है।

लिव-इन और बॉलीवुड पर सवाल

उन्होंने समाज में गिरते संस्कार और बॉलीवुड की दोहरी मानसिकता पर भी सवाल उठाए— क्या फिल्में भगवान कृष्ण का मज़ाक नहीं उड़ातीं? और पान-मसाला बेचने वाले सितारों पर कोई सवाल क्यों नहीं उठता?

याचिका पर कोर्ट की मुहर

कोर्ट ने मीरा राठौर की याचिका को स्वीकार किया है।  अब 1 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई होगी, जहाँ वीडियो का पूरा संदर्भ और दोनों पक्षों के तर्क पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की मुंबई विजिट सिर्फ 12 घंटे

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/priyanka-chopras-12-hour-mumbai-visit/100783