व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: अफगानी नागरिक रहमानुल्लाह गिरफ्तार, दो गार्ड गंभीर रूप से घायल
हमलावर की पहचान अफगान नागरिक के रूप में
गिरफ्तार किए गए हमलावर की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है। वह अफगानिस्तान से आया हुआ प्रवासी है और “ऑपरेशन एलाइज वेलकम” के तहत अमेरिका में बसाया गया था।
घात लगाकर किया हमला
रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर ने मेट्रो स्टेशन के पास कुछ देर तक छुपकर इंतजार किया और फिर अचानक गश्त कर रहे नेशनल गार्ड सदस्यों पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने पहले महिला गार्ड को निशाना बनाया और फिर दूसरे सैनिक पर भी गोली चलाई।
तेज़ी से कार्रवाई, संदिग्ध पकड़ा गया
फायरिंग के बाद पास में मौजूद तीसरे गार्ड ने तुरंत दौड़कर हमलावर को पकड़ लिया। दोनों घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कौन है रहमानुल्लाह लकनवाल?
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक रहमानुल्लाह कुछ समय से वॉशिंगटन राज्य में रह रहा था। वह अफगानिस्तान से शरणार्थी के रूप में अमेरिका आया था और सरकारी कार्यक्रम के तहत उसे बसाया गया था।
क्यों किया हमला? मकसद अभी अस्पष्ट
एफबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे संभावित आतंकी मंशा के एंगल से भी देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक यह साफ नहीं है कि हमलावर का उद्देश्य क्या था।
राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गार्डों पर हमला करने वाले को “बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”
यह भी पढ़े: अफगानिस्तान–पाकिस्तान विवाद तेज
https://www.primenewsnetwork.in/world/afghanistan-pakistan-tensions-escalate/98946