उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर होगी सीधी भर्ती, आवेदन शुरू

Big Recruitment in UP Police

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

भर्ती बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को इस भर्ती से जुड़ी विज्ञप्ति अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ओटीआर पंजीकरण अनिवार्य

आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

शुल्क की जानकारी

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह 400 रुपये रखा गया है।

लिखित परीक्षा होगी आयोजित

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 200 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े: सलाई कंपनी के नाम पर की 57.36 करोड़ की धोखाधड़ी

https://www.primenewsnetwork.in/india/manipur-ed-raid-separist-leaders/101490