सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग गर्म पानी स
सर्दियों में बहुत गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है भारी, त्वचा और दिल पर पड़ता है सीधा असर
बहुत गर्म पानी क्यों है नुकसानदायक
हमारी त्वचा पर प्राकृतिक तेल की एक परत होती है, जिसे सीबम कहा जाता है। यह त्वचा की नमी बनाए रखती है और उसे सुरक्षित रखती है। बहुत गर्म पानी इस प्राकृतिक तेल को धोकर हटा देता है, जिससे त्वचा रूखी और कमजोर होने लगती है।
त्वचा को होने वाले नुकसान
- त्वचा बेजान और सूखी हो जाती है
- खुजली, एलर्जी और जलन की समस्या बढ़ सकती है
- एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी परेशानियाँ ट्रिगर हो सकती हैं
- त्वचा में दरारें पड़ सकती हैं और सुरक्षात्मक परत कमजोर हो जाती है
विशेषज्ञों के अनुसार नहाने का पानी सिर्फ गुनगुना होना चाहिए, बहुत गर्म नहीं।
दिल पर भी पड़ता है असर
बहुत गर्म पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाएं तेजी से फैलती हैं, इससे ब्लड प्रेशर अचानक कम हो सकता है। दिल को इस बदलाव को संभालने के लिए तेज़ी से काम करना पड़ता है, जिससे हृदय पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। हृदय रोगियों या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह जोखिम बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़े: तुलसी और अजवाइन की भाप से मिनटों में खुलेगी बंद नाक
https://www.primenewsnetwork.in/lifestyle/steam-with-tulsi-ajwain-clears-stuffy-nose-fast/97986