रसोई घर किसी भी घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह मानी जात

वास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि बढ़ानी है? रसोईघर को रखें इस दिशा में, जानें सही नियम

Positive energy home tips

रसोई वास्तु से बढ़े सुख-समृद्धि

रसोई घर किसी भी घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है, क्योंकि यहीं से परिवार के स्वास्थ्य और ऊर्जा का संबंध जुड़ा होता है। इसलिए इसका वास्तु के अनुसार होना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र मानता है कि अगर घर का हर हिस्सा सही दिशा में बनाया जाए, तो घर में सुख, शांति और धन का प्रवाह बना रहता है। लेकिन अगर रसोई या घर का कोई भी भाग गलत दिशा में हो जाए, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक रुकावटें भी आ सकती हैं।

रसोई घर किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सबसे शुभ दिशा आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) मानी जाती है। यह दिशा अग्नि तत्व की दिशा है, इसलिए चूल्हा, गैस और रसोई से जुड़ी चीजें यहीं होना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर किसी कारण से रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं बनाया जा सकता, तो इसका दूसरा विकल्प उत्तर-पश्चिम दिशा माना जाता है। यह दिशा भी रसोई के लिए उचित मानी गई है और घर में संतुलन बनाए रखती है।

यह भी पढ़े: मैरी डी कोस्टा और पलाश–स्मृति चैट विवाद

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/mary-dcosta-in-palashsmriti-chat-row/98823