वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीजें रखने से बढ़ती है समृद्धि, पैसों का प्रवाह होता है तेज

South Vastu red items wealth

पैसों का प्रवाह होता है तेज

वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से जोड़ा गया है, इसलिए इस दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन के रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

दक्षिण दिशा क्यों है खास?

ज्योतिष के अनुसार दक्षिण दिशा का संबंध शक्ति और ऊर्जा से है। लाल रंग अग्नि और मंगल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिशा में लाल रंग की चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना बढ़ती है।

1. लाल रंग के फूल रखें

घर की दक्षिण दिशा में लाल फूल रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आप यहां ये फूल रख सकते हैं—

  • लाल गुलाब
  • गुड़हल
  • कनेर
  • गेंदा
  • गुलमेंहदी
  • डहेलिया

ये फूल धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।  

2. मंगल से जुड़ी वस्तुएँ रखें

लाल रंग मंगल का भी प्रतीक है। इसलिए दक्षिण दिशा में मंगल से संबंधित चीजें रखी जा सकती हैं—

  • गुड़

  • लाल रंग का गमला

  • लाल धातु से बना छोटा हाथी

इन वस्तुओं से घर में ऊर्जा संतुलित रहती है और आर्थिक परेशानी कम होती है।

3. दीवार पर लाल रंग कराएं

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा की दीवार पर लाल रंग करवाना शुभ होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की खुशहाली पर किसी की नजर नहीं लगती और परिवार में स्थिरता बनी रहती है।

4. लाल रंग का फर्नीचर रखें

दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर रखना भी फायदेमंद माना जाता है। यह घर में दरिद्रता दूर करता है और धन के प्रवाह को स्थिर रखता है।

यह भी पढ़े: शाहिद कपूर बोले—स्टार किड होने का लाभ नहीं

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/shahid-recalls-childhood-pain-no-star-perks/99522