नया फोन खरीद रहे हैं? बस रैम–कैमरा नहीं, इन 7 ज़रूरी फीचर्स को समझकर ही लें सही फैसला
कितनी RAM होनी चाहिए?
फोन में RAM वही काम करती है जो दिमाग की एक्टिव मेमोरी करती है। जितनी RAM ज्यादा, उतना फोन कई ऐप्स को एक साथ स्मूद चलाता है। बजट ₹15,000 तक हो तो 6GB–8GB RAM पर्याप्त है।
प्रोसेसर कैसा चुनें?
प्रोसेसर फोन की असली ताकत होता है। तेज प्रोसेसर मतलब ज्यादा स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस।
- इस समय Snapdragon 8 Elite Gen 5 और MediaTek Dimensity 9500 बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।
- 3nm चिप 4nm से तेज और पावर सेविंग होती है।
LCD बनाम AMOLED डिस्प्ले
डिस्प्ले फोन का सबसे दिखाई देने वाला हिस्सा है।
- LCD: सस्ती तकनीक, बैकलाइट पर निर्भर।
- AMOLED: हर पिक्सल खुद रोशन होता है, कलर ज्यादा नेचुरल दिखते हैं, बैटरी भी कम खर्च होती है।
- OTT देखने वालों के लिए AMOLED बेहतर रहता है।
रिफ्रेश रेट कितना होना चाहिए?
रिफ्रेश रेट बताता है कि स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार अपडेट होती है।
- 60Hz: सामान्य अनुभव
- 90Hz–120Hz: स्मूद स्क्रॉलिंग
- 144Hz–165Hz: गेमिंग के लिए बेस्ट (अगर चिपसेट सपोर्ट करे)
क्या सिर्फ मेगापिक्सल से कैमरा तय होता है?
कैमरा क्वालिटी मेगापिक्सल पर नहीं, सेंसर साइज और अपर्चर पर ज्यादा निर्भर करती है।
- बड़ा सेंसर = ज्यादा रोशनी = बेहतर फोटो
- छोटा अपर्चर नंबर = लो-लाइट में साफ तस्वीर साथ ही देखें कि फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा है या नहीं।
IP Rating ज़रूर चेक करें
IP Rating बताती है कि फोन धूल और पानी से कितनी सुरक्षा देता है।
- IP68 सबसे भरोसेमंद—पानी और धूल से अच्छे से सुरक्षित। ध्यान: कई कंपनियां पानी से डैमेज पर वारंटी नहीं देतीं।
AI फीचर्स कितने काम के?
अब स्मार्टफोन्स में एआई आपकी कई मुश्किलें आसान कर देता है—
- फोटो एडिटिंग
- टेक्स्ट एडिटिंग
- डाक्यूमेंट बनाना
एंड्रॉइड फोन में यह काम Google के Gemini AI से होता है, और कई ब्रांड अपने खुद के AI टूल्स भी देते हैं।
यह भी पढ़े: बच्चों की ध्यान क्षमता घटती सोशल मीडिया असर
https://www.primenewsnetwork.in/science/social-media-impact-kids-focus-declining/100772