उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात तेज र

बदायूं में कंटेनर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Two men were killed when a container truck collided with their motorcycle in Badaun.

बदायूं:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बदायूं-आंवला मार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूं-आंवला मार्ग पर बदल गांव के निकट हुआ। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को कुंवरगांव थाने में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बादल गांव निवासी छविराम (32) अपने दोस्त ललेई गांव निवासी ब्रजभान (30) को उसके गांव छोड़ने जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिल से बदायूं-आंवला मार्ग पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बादल गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: केवडिया में संपन्न हुआ 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह, अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान