अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात फिर से बिगड़

अफगानिस्तान–पाकिस्तान विवाद तेज: हवाई हमलों पर कड़ी चेतावनी, अफगानिस्तान बोला—“जवाब जरूर मिलेगा”

Afghanistan Pakistan Tensions

पाकिस्तान के हवाई हमलों से तनाव बढ़ा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात फिर से बिगड़ गए हैं। पाकिस्तान ने सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की सीमा में हवाई हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है।

अफगानिस्तान ने बताया संप्रभुता का उल्लंघन

अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान ने पक्तिका, खोस्त और कुनर प्रांतों में हमला कर उनकी संप्रभुता को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई है। अफगान अधिकारियों के अनुसार यह घटना अंतरराष्ट्रीय नियमों और पड़ोसी देशों के सिद्धांतों के खिलाफ है।

अफगान सरकार का कड़ा बयान

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान की कार्रवाई को “सैन्य नेतृत्व की नाकामी” बताया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा को अपना अधिकार मानता है।

“सही समय पर मिलेगा जवाब”

अफगानिस्तान ने साफ कहा कि वह इस हमले को हल्के में नहीं लेगा। सरकार का कहना है कि “उचित समय पर” इसका जवाब दिया जाएगा और अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े: 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-blunt-reply-to-china-arunachal-pradesh-is-an-integral-and-inseparable-part/98908