बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम भारत में अप

भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त होंगे विदेश सचिव असद आलम सियाम

Asad Alam Siam to Be Bangladesh Envoy to India

ढाका:  बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम भारत में अपने देश के नए उच्चायुक्त होंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ढाका को उनकी नियुक्ति के लिए भारत की औपचारिक सहमति मिल गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें वहां उच्चायुक्त के रूप में उनकी (सियाम की) नियुक्ति के लिए भारतीय सहमति प्राप्त हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा बुधवार तक इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

अधिकारी का यह बयान नयी दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के प्रवक्ता सैदुर रहमान द्वारा इस घटनाक्रम की पुष्टि किए जाने के कुछ घंटे बाद आया है। रहमान ने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय ने सियाम की नियुक्ति के लिए औपचारिक सहमति दी है।

रियाज हमीदुल्ला की जगह लेंगे

बांग्लादेश विदेश सेवा में 1995 में शामिल हुए सियाम भारत में वर्तमान उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्ला का स्थान लेंगे, जिन्हें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। सियाम जून 2025 से विदेश सचिव हैं। इससे पहले वह अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं।

रिश्तों में खटास के बीच नियुक्ति

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई। भारत द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने के बाद ढाका का यह कदम संबंधों में सुधार की कोशिश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: उप्र विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में नेतृत्व को लेकर नेताओं के अलग-अलग सुर