प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोई हताहत नहीं, सभी सुरक्षित

परीक्षण के समय न्यू ग्लेन रॉकेट में भीषण विस्फोट

अधिकारी इसके उपलब्ध डेटा का मूल्यांकन करने और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए ब्लू ओरिजिन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

परीक्षण के समय न्यू ग्लेन रॉकेट में भीषण विस्फोट

फ्लोरिडा (अमेरिका)। ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में गुरुवार रात (स्थानीय समय) टेस्ट के दौरान लॉन्च पैड पर ही कैप कैनवेरल में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद रॉकेट आग के बड़े गोले में बदल गया।

फायर परीक्षण के समय हुई घटना

'सीबीएस न्यूज' के अनुसार, यह विस्फोट करीब रात 9 ईटी (ईस्टर्न टाइम) पर स्पेस लांच काम्पलेक्स पर हुआ। उस समय राकेट के इंजन के स्टेटिक फायर परीक्षण की तैयारी चल रही थी। इस घटना में किसी के घायल होने या मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। 'एक्स' पर साझा एक वक्तव्य में ब्लू ओरिजिन ने कहा है कि परीक्षण से जुड़े सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। 

फिर बनाएंगे, फिर उड़ाएंगे

ब्लू ओरिजिन के फाउंडर जेफ बेजोस ने कहा कि हम हादसे की वजह का पता लगाने में जुट गए हैं। आज का दिन बेहद कठिन रहा, लेकिन जिस भी चीज को दोबारा बनाने की जरूरत होगी, हम उसे फिर से बनाएंगे और उड़ान पर वापस लौटेंगे।

उपलब्ध डेटा का मूल्यांकन होगा

ब्रेवार्ड काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के मुताबिक, लॉन्च पैड पर हुए इस विस्फोट से आम जनता को कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने जानकारी दी है कि इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स घटना स्थल पर मौजूद हैं। इसके साथ ही अधिकारी उपलब्ध डेटा का मूल्यांकन करने और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए ब्लू ओरिजिन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

स्पेसफ्लाइट आसान नहीं : नासा

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जैरेड इसाकमैन ने कहा कि स्पेसफ्लाइट किसी को माफ नहीं करती। हैवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता विकसित करना असाधारण रूप से कठिन काम है। हम इस घटना की पूरी जांच का समर्थन करते हैं। आगामी मिशनों पर इसके प्रभावों का आकलन करने और रॉकेट लॉन्चिंग पर वापस लौटने के लिए अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः  पृथ्वी के बाहर किसी खगोलीय पिंड पर मानवता की पहली चौकी बनाएगा नासा

Related to this topic: